Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बेटी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख 57 हजार रुपये...

बेटी को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख 57 हजार रुपये हड़पे

हरियाणा। नारनौल में पिता की मौत के बाद बेटी को नौकरी लगवाने झांसा का देकर 12 लाख 57 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बता कर परिवार को झांसा दिया। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में नारनौल निवासी सरोज सोपर्णा ने बताया कि उसके पति पूर्ण चंद सोपर्णा सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक नारनौल में स्कैल-2 मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। जो रेवाड़ी डेपुटेशन पर थे और नौकरी के दौरान ही उनकी 19 मई 2014 को मौत हो गई थी।

शिकायत कर्ता ने बैंक से अपनी पति की मृत्यु के बाद उनकी जगह पर अपनी बेटी की एक्सग्रेशिया स्कीम के तहत नौकरी के लिए कई बार आग्रह किया, लेकिन बैंक की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपी रवि दत्त शर्मा उनके घर आया और उसने खुद को वकील बताया। उसने कहा कि वह चंडीगढ़ उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करता है। वह आपकी लड़की को एक्सग्रेशिया स्कीम के तहत हाईकोर्ट में केस दायर करके नौकरी लगवा देगा। जिसके लिए उसने अपनी फीस 40,000 रुपये बताई थी।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने पति के मृत्यु प्रमाण पत्र व नौकरी से संबंधित दस्तावेज और अपनी लड़की के कागजात दे दिए। 21 नवंबर 2021 को आरोपी को 40,000 रुपये बतौर फीस आनलाइन ट्रांसफर कर दिए थे। उस समय उसने कहा कि दो माह के अंदर नौकरी लगवा देगा । इसके बाद वह मई 2022 में मिला और कहने लगा की बैंक में बात हो गई है। उसने कहा कि जो पैसा एक्स ग्रेशिया का मिला था, वह रकम बैंक को वापिस करनी पडे़गी। जब उन्होंने इस बाबत बैंक में पता किया तो बैंक वालों ने ऐसी किसी भी बात से मना कर दिया। लेकिन आरोपी ने कहा कि उसकी बैंक में बड़े अफसरों के साथ सेटिंग है।

इसके लिए उसने 31 मई 2022 को आठ लाख रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपी ने कहा कि जो पैसे एक्स ग्रेशिया का मिला था उस रकम को ब्याज समेत बैंक को वापिस करना पडे़गा। महिला ने आरोपी के कहने पर 18 मार्च 2023 को 2,08,000 रुपये दोषी के खाता में ट्रांसफर किये। इसके बाद 24 मई 2023 को 1,45,000 रुपये और 21 जून 2023 को 64,000 रुपये आरोपी के खाता में डाले। इसके बाद भी आरोपी महिला को नौकरी का झांसा देता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...