Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP रोज-रोज की कलह से परेशान होकर बेटे ने की पिता की हत्या,...

रोज-रोज की कलह से परेशान होकर बेटे ने की पिता की हत्या, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पीलीभीत। पूरनपुर थाना क्षेत्र में नशेबाजी और रोज-रोज के झगड़े से आजिज आकर इकलौते बेटे ने रविवार शाम सिर पर लोहे की रॉड मारकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा। उसने पुलिस से कहा कि रोज-रोज की कलह से परेशान होकर उसने अपने पिता को मार डाला है। उसकी बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) निवासी रवि यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे शराब के नशे में आए पिता शिशु लाल (44) उससे गालीगलौज करने लगे। उस समय तो किसी तरह उन्हें शांत करा दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे वह फिर से झगड़ा करने लगे। इसके बाद लोहे की रॉड लेकर उसे दौड़ा लिया। वह भागकर छत पर पहुंचा तो पिता वहां भी आ गए। उसे मारने की कोशिश की तो वही रॉड छीनकर उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे मौत हो गई। सीओ पूरनपुर विशाल चौधरी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रवि यादव ने आवेश में आकर पिता शिशु लाल के सिर पर लोहे की रॉड से हमला तो कर दिया, लेकिन खून निकलता देख वह दहल उठा। रवि ने बताया कि उसने तुरंत पिता के सिर पर अंगौछा बांधा ताकि खून निकलना बंद हो जाए। हालांकि जब उनकी मौत हो गई तो वह खुद थाने पहुंच गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिता-पुत्र में आए दिन झगड़ा होता था। रविवार सुबह भी झगड़ा हो रहा था। विवाद बढ़ने पर पिता रॉड लेकर पुत्र को मारने दौड़ा था। बचने के लिए वह छत पर भाग गया। यहां पिता भी पहुंच गया तो उसने गुस्से में रॉड छीनकर उन्हीं पर हमला कर दिया। हत्यारोपी पुत्र रवि के अनुसार कई महीनों से कलह हो रही थी। कलह की वजह से तीन दिन से दुकान पर नौकरी के लिए भी नहीं जा पा रहा था।

आरोपी का कहना है कि पिता अक्सर शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर कभी उसकी तो कभी पत्नी की पिटाई कर देते थे। रविवार को भी पिता सुबह राजमिस्त्री का काम करने कहीं गए थे। काम निपटाकर 11 बजे घर आए तो शराब के नशे में धुत थे। खाना खाने को कहा तो गालियां देनी शुरू कर दीं। शिशु लाल अपने एक भाई सुरेश यादव और बहन पूनम से छोटा था। पूनम की कई साल पहले शादी हो चुकी है। शिशु लाल के घर के ठीक सामने उसका भाई सुरेश परिवार सहित रहता है।  शिशु लाल अपने घर में पुत्र रवि यादव, पुत्रवधू रूबी और दो साल के पौत्र के साथ रहता था। शिशु लाल की पुत्री अनुष्का पिता-पुत्र में रोज-रोज कलह को लेकर कई सालों से अपने ताऊ सुरेश के पास रहती है। शिशु लाल की पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया था।

पत्नी के निधन के बाद शिशु लाल ने अपने पुत्र रवि की शादी करीब चार साल पहले लखीमपुर के थाना पलिया के गांव जौरी में की थी। शिशु लाल के भाई सुरेश ने बताया कि पिता-पुत्र में अक्सर होने वाले कलह को लेकर उसकी कई महीनों से भाई-भतीजे से न तो बोल चाल थी और न ही एक दूसरे का घर आना-जाना था। रवि ने बताया कि स्टेशन चौराहा के समीप बिस्कुट, साबुन आदि की एक एजेंसी पर नौकरी कर रहा था। कलह को लेकर पिछले तीन दिन से काम पर नहीं जा रहा था। पिता को इस दौरान कई बार समझाने की भी कोशिश की, लेकिन वह मानें नहीं।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...