मेरठ। बीएड की छात्रा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने उससे मुलाकात की। छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। इसके बाद छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए 20 हजार की मांग की। रकम नहीं देने पर फोटो और वीडियो छात्रा के भाई और बहन के पास भेज दिए। छात्रा ने दिल्ली के मंडौली चुंगी निवासी युवक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इलाहाबाद निवासी छात्रा मेरठ के एक कॉलेज से बीएड की पढ़ाई कर रही है। वह सिविल लाइन क्षेत्र में हॉस्टल में रहती है। छात्रा की दोस्ती 13 फरवरी 2023 को इंस्टाग्राम पर दिल्ली के मंडौली निवासी अरविंद वर्मा से हुई। युवक कर्नाटक की उडुपी कोच्चि शिपयार्ड लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता है। 23 अप्रैल 2023 को युवक छात्रा से मिलने दिल्ली आया था। इस दौरान युवक ने छात्रा की अश्लील फोटो व वीडियो तैयार कर ली।
इसके बाद युवक अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा है। वह छात्रा से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी ने छात्रा के फोटो और वीडियो उसके भाई और बहन को भेज दिए। अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।







