Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand फर्जी रसीद देने पर किया विरोध, तो सिपाही और उसके परिवार की...

फर्जी रसीद देने पर किया विरोध, तो सिपाही और उसके परिवार की टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने की पिटाई 

बहादराबाद। टोल टैक्स की फर्जी रसीद देने और विरोध करने पर मेरठ के सिपाही और उसके परिवार की पिटाई करना बहादराबाद टोल प्लाजा कर्मचारियों को भारी पड़ गया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हरकत में आई पुलिस ने थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ के नेतृत्व में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 24 घंटे के भीतर टोल प्लाजा के मैनेजर समेत 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी कर लिया। कोर्ट में पेश कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

आरोप है कि बीचबचाव कराने पर उनकी पत्नी व बच्चों से साथ भी मारपीट की गई। तब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने पीड़ित से बातचीत कर आला अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी रसीद देने और मारपीट कर मोबाइल आदि लूटने के आरोप में बलवा, लूट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान को सौंपी।

घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज देखने, पीड़ित परिवार के बयान व मुखबिर की सूचना पर राधिका इन्कलेव निकट टोल प्लाजा से वीर सिंह से छीने गए मोबाइल समेत 10 आरोपितों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में टोल प्लाजा का मैनेजर भी शामिल है। आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल विनोद चौहान, कांस्टेबल सुनील चौहान और विकास थापा शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपितों ने अपने नाम मैनेजर राजेंद्र मौर्या निवासी बेनीगंज प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), अतुल कुमार निवासी परसीय थाना बिसौली (जिला बदांयू), आशीष निवासी जन्धेडा रामपुर मनिहारान सहारनपुर, कुमार गौरव निवासी हथहोवा झिझांना शामली (उत्तर प्रदेश), मोनू यादव निवासी इस्लामपुर नालंदा (बिहार), प्रदीप मिश्रा जिला रीवा मध्य प्रदेश, अमरदीप निवासी फूलपुरा भिवानी (हरियाणा), शिवम कुमार निवासी वदान थाना नगला खंगर आगरा, गगन कुमार निवासी सहजना मनिहारान जिला सहारनपुर, नवनीत निवासी सलारपुर गंगोह जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) बताए।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...