Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi दिल्ली में बेऔलाद दंपती ने रची साजिश, 27 दिन के मासूम का...

दिल्ली में बेऔलाद दंपती ने रची साजिश, 27 दिन के मासूम का किया अपहरण

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

नई दिल्ली। राजधानी के तिलक नगर इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नि:संतान दंपती ने बच्चा पाने की चाह में घरेलू सहायिका और दो नाबालिगों की मदद से 27 दिन के मासूम को अगवा कर लिया। पश्चिमी जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जबकि साजिश में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

पश्चिम जिला डीसीपी दरादे शरद भास्कर के मुताबिक, 27 दिन के शिशु के लापता होने की शिकायत पर तिलक नगर थाना पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इलाके के दो सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें स्कूटी सवार दो संदिग्ध नजर आए, जिनकी मदद से पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंच गई।

जांच में सामने आया कि जिस स्कूटी से वारदात को अंजाम दिया गया, वह नारायणा क्षेत्र से चोरी हुई थी। यह स्कूटी विकास नाम के व्यक्ति ने चोरी की थी, जो वर्तमान में जेल में बंद है। विकास से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने वाहन अनिल नाम के शख्स को दिया था, जिसने उसे एक नाबालिग को सौंप दिया। पुलिस ने जब उस नाबालिग को पकड़ा, तो पूरे अपहरण की कहानी सामने आ गई।

पुलिस के अनुसार, मुख्य साजिशकर्ता माया नामक घरेलू सहायिका थी, जिसकी दोस्ती कीर्ति नगर में रहने वाले नि:संतान दंपती शुभ करण और संयोगिता से हुई थी। माया ने बच्चे की चाह में तड़प रहे दंपती को बहकाया और अपहरण की योजना बनाई। उन्होंने दो नाबालिगों को 20 हजार रुपये का लालच देकर बच्चे को अगवा करने भेजा।

नाबालिगों ने सुभाष नगर स्थित पैसिफिक मॉल के पास झुग्गियों में रहने वाली एक महिला के 27 दिन के बच्चे को उठा लिया और माया को सौंप दिया। बाद में बच्चे को दंपती के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने जब सभी आरोपियों को धर दबोचा, तो मासूम को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल सभी वयस्क आरोपियों से पूछताछ जारी है, जबकि नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह ने पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

फरीदाबाद में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फरीदाबाद- फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों...

सुल्तानपुरी में फायरिंग से मचा हड़कंप, फूड स्टॉल बना निशाना

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए...

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...