Friday, September 18, 2026
Home Crime India बदायूं में 200 करोड़ की चिटफंड ठगी का खुलासा, फरार संचालक भाई...

बदायूं में 200 करोड़ की चिटफंड ठगी का खुलासा, फरार संचालक भाई गिरफ्तार; 50-50 हजार का था इनाम

बदायूं। अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के जरिए जिले में 200 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कंपनी संचालक भाइयों शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ नोएडा यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दोनों को दबोचा। दोनों आरोपितों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां निवासी शशिकांत मौर्य, सूर्यकांत मौर्य और उनके भाई श्रीकांत मौर्य ने बदायूं में अमर ज्योति चिटफंड कंपनी का संचालन किया था। कंपनी ने जिले में 200 से अधिक एजेंट नियुक्त किए थे। इन एजेंटों के माध्यम से हजारों लोगों और सैकड़ों अधिवक्ताओं से निवेश के नाम पर रकम जमा कराई गई।

आरोप है कि कंपनी ने लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जमा कराई। जब निवेशकों को रकम वापस करने का समय आया तो कंपनी बंद कर संचालक फरार हो गए। इसके बाद निवेशकों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मामले में कोतवाली थाने में धोखाधड़ी, गबन और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए।

पुलिस के अनुसार, अब तक इस मामले में चार मुकदमे सामने आ चुके हैं। वहीं कंपनी से जुड़े आठ एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपित भाई लंबे समय से फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए न्यायालय की शरण भी ले चुके थे।

कोतवाली में दर्ज मुकदमों में वांछित शशिकांत और सूर्यकांत की गिरफ्तारी के लिए एक जुलाई 2025 को डीआईजी बरेली की ओर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को एसटीएफ नोएडा यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे ठगी की रकम और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...