Saturday, March 14, 2026
Home Crime Delhi लाहौरी गेट के होटल में युवती की हत्या, गला घोंटकर मारने का...

लाहौरी गेट के होटल में युवती की हत्या, गला घोंटकर मारने का आरोप

नई दिल्ली- उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक होटल के कमरे से 24 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में युवती के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतका की पहचान सौम्या जायसवाल के रूप में हुई है, जो जाफराबाद के मौजपुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती दोपहर के समय एक युवक के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में आई थी। दोनों ने होटल में कमरा लिया था। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि कुछ घंटों बाद युवक कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर वहां से चला गया। बाद में जब होटल स्टाफ कमरे तक पहुंचा तो युवती बेहोशी की हालत में बिस्तर पर पड़ी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, युवती के परिजन उसी दिन से उसे ढूंढ रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से दफ्तर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर तक संपर्क न होने पर परिवार चिंतित हो गया। जब परिजन उसके कार्यस्थल पहुंचे तो पता चला कि उसने उस दिन छुट्टी ली हुई थी। इसके बाद परिवार ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि युवती के साथ होटल में आए युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का मानना है कि वही युवक इस घटना में शामिल हो सकता है।

RELATED ARTICLES

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...

बाहरी दिल्ली में 10 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए, वीजा खत्म होने के बाद रह रहे थे अवैध रूप से

नई दिल्ली- बाहरी दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 10 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। जांच में पता चला कि...

उत्तम नगर में मामूली बात पर बवाल, नाबालिग पर चाकू से हमला

नई दिल्ली- पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में मामूली बात को लेकर नाबालिगों के दो समूहों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...