नई दिल्ली- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में शनिवार को एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह के समय डीडीए पार्क में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची । फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, क्योंकि उसके पास से कोई पहचान से जुड़ा दस्तावेज बरामद नहीं हुआ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पार्क और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के पीछे शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का दावा किया जा रहा है।







