Wednesday, March 18, 2026
Home World Crime ट्रेन की बोगी में महिला को जिंदा जलाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

ट्रेन की बोगी में महिला को जिंदा जलाया, आरोपी युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क। एक युवक ने ट्रेन की बोगी में महिला को जिंदा जला दिया। महिला जब तक मर नहीं गई, तब तक आरोपी उसे खड़ा देखता रहा।  पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने इसे सबसे घृणित अपराध माना। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह ब्रुकलिन के स्टिलवेल एवेन्यू में एफ ट्रेन में युवक और पीड़िता सवार हुए। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो युवक महिला के पास गया और लाइटर से उसके कपड़ों में आग लगा दी। इसके कुछ ही सेकेंड में महिला जलने लगी। जब तक वह मर नहीं गई आरोपी उसे खड़ा देखता रहा।

स्टेशन की ऊपरी मंजिल पर गश्त कर रहे अधिकारियों ने धुआं उठता देखा तो वे मौके पर पहुंचे। यहां पर एक युवक ट्रेन के डिब्बे में खड़ा था। वहीं महिला आग की लपटों में घिरी हुई थी। अधिकारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्र का उपयोग करके आग बुझाई। मगर तब तक महिला पूरी तरह से जल चुकी थी और उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक एक संदिग्ध घटनास्थल पर मिला। वह ट्रेन के बाहर प्लेटफार्म की एक बेंच पर बैठा था। इसके बाद पुलिस ने बॉडी वार्न कैमरों की मदद से संदिग्ध के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जब आरोपी की तस्वीरें वायरल हुईं तो तीन लोगों ने पुलिस को फोन करके बताया कि वे आरोपी को पहचानते हैं। इसके बाद पुलिस ने एक दूसरी ट्रेन से युवक को पकड़ा और उसकी जेब से लाइटर बरामद हुआ। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने संदिग्ध के बारे में पुलिस को जानकारी देने वाले लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ऐसे घृणित व्यवहार का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। हम हिंसक अपराधों के सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरी प्रार्थना पीड़ित परिवार के साथ है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ मामले में पांच महीने की जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने पांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...