Tuesday, July 28, 2026
Home Crime Uttarakhand उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस...

उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

सोलर प्लांट की फाइलें पास कराने के बदले मांगी रिश्वत

देहरादून/बागेश्वर। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सोलर प्लांटों की लंबित ज्वाइंट इंस्पेक्शन रिपोर्ट (जेआईआर) फाइलों के निस्तारण के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत मिली थी कि उरेडा कार्यालय में सोलर प्लांटों की जेआईआर से जुड़ी कई फाइलें लंबे समय से लंबित थीं। शिकायत के अनुसार, परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल प्रत्येक फाइल के निस्तारण के लिए 10 से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता की चार फाइलों को आगे बढ़ाने के एवज में आरोपी ने कुल 40 हजार रुपये की मांग की थी।

रिश्वत देने से इनकार करने पर शिकायतकर्ता ने मामले की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान से की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी के निर्देशन में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

पूर्व नियोजित योजना के तहत विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से राजनगर, पीरूमदारा (रामनगर, नैनीताल) का निवासी है और उरेडा बागेश्वर में परियोजना अधिकारी के पद पर कार्यरत था।

विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9456592300 पर देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में आम लोगों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

इंस्टाग्राम रील के बाद युवक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार। हरिद्वार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के बाद एक युवक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला...

काशीपुर में किराये के मकान में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पंखे से लटका मिला महिला का शव काशीपुर। उत्तराखंड के काशीपुर में किराये के मकान में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। महिला का...

देहरादून में मंदिर से घंटियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किया गया सामान हुआ बरामद देहरादून। कैंट थाना पुलिस ने मंदिर से घंटियां चोरी करने की घटना का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से...

अवैध मादक पदार्थों के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। वरिष्ठ पुलिस...

गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति और ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

सारण। बिहार के सारण जिले में घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत होने के...

दिनदहाड़े कारोबारी को रोककर मारपीट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक पोल्ट्री व्यवसायी के साथ दिनदहाड़े मारपीट और नकदी लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित का...

फर्जी एसीबी अधिकारी बन शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी की मांग करने का...

23 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना का आरोप

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने महिला के पति...

एसबीआई सीएसपी से दिनदहाड़े ₹2 लाख की लूट, ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचा

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) को निशाना बनाते हुए पिस्टल के बल पर करीब...

इंस्टाग्राम रील के बाद युवक को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरिद्वार। हरिद्वार में इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट करने के बाद एक युवक को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला...

पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद देहरादून। पटेलनगर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का 24 घंटे के...

किसानों से लाखों की ठगी का आरोपी मंडी व्यापारी गिरफ्तार

समरानिया। राजस्थान की समरानिया कृषि उपज मंडी में किसानों से फसल खरीदकर लाखों रुपये का भुगतान नहीं करने के आरोप में फरार चल रहे मंडी...