Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP पति के दबाव में आठ साल में तीन बार निकाह, तलाक और...

पति के दबाव में आठ साल में तीन बार निकाह, तलाक और हो गई हलाला, पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग

मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय युवती पिछले आठ साल में तीन बार निकाह, तीन बार तलाक और एक बार हलाला झेल चुकी है। अब पति फिर से दबाव बना रहा है कि पहले उसे हलाला की रस्में करनी होगी। इसके बाद ही वह तीसरी बार निकाह करेगा। जिससे तंग आकर पीड़िता ने पुलिस प्रार्थना पत्र देकर पति और अन्य ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर 2015 को उसका निकाह बिजनौर जनपद के स्योहारा थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद पति और सास ससुर समेत अन्य ससुरालियों ने दहेज के लिए उसने परेशान करना शुरू कर दिया था।

10 अक्तूबर 2019 पति ने उसे तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर लिए थे। इसके बाद उसे मायके छोड़ दिया गया था। पीड़िता और उसकी मांग की गुहार पर पति ने कहा कि वह उसे साथ रख लेगा। इसके लिए उसने पहले किसी दूसरे व्यक्ति से निकाह करना होगा। जब वो तीन तलाक देगा, तब ही फिर से निकाह करूंगा। पति ने तीन मार्च 2020 को अपने मौसेरे भाई से पत्नी का निकाह करा दिया। तब उसने हलाला के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मौसेरे भाई के तीन तलाक देने के बाद पति ने निकाह कर लिया। 10 फरवरी 2021 को पति ने दोबारा निकाह कर लिया। इसके बाद पति सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। ससुराल वालों ने पीड़िता को फिर से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तब पीड़िता ने स्योहारा थाने में केस दर्ज करा दिया था।

पीड़िता अपने मायके रह रही थी। 11 सितंबर 2023 को पति सऊदी से वापस आ गया। आरोप है कि 13 सितंबर 2023 पति और ससुरालियां पीड़िता के मायके आ गए और उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और पति ने तीन तलाक दे दिया। अब पति दबाव बना रहा है कि अब मेरे भाई के साथ निकाह करना पड़ेगा। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने बताया कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। पहली बार पति ने सऊदी अरब से ही फोन पर तीन तलाक दिया था। दूसरी बार उसके मायके आकर तीन तलाक दिया है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...