Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दो शूटर एनकाउंटर में...

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले में दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, गोल्डी बरार गैंग से थे जुड़े

बरेली- बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित आवास पर फायरिंग के मामले में शामिल दो संदिग्ध बदमाश बुधवार शाम ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान मार गिराए गए। दोनों आरोपियों ने पुलिस पर उन्नत हथियारों से गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। इस कार्रवाई में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

दोनों शूटरों की पहचान रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई है, जो कुख्यात अपराधी गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे। उनके पास से दो आधुनिक पिस्तौल—ग्लॉक और जिगाना—और बड़ी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं।

बरेली में हुई थी 9 राउंड फायरिंग

यह पूरा मामला 12 सितंबर की रात का है, जब दिशा पाटनी के घर पर बाइक सवार दो हमलावरों ने करीब 3:30 बजे नौ राउंड फायरिंग की और नैनीताल हाईवे की ओर फरार हो गए। घटना के समय अभिनेत्री के पिता, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी और बेटी खुशबू पाटनी घर में सो रहे थे। बाद में पुलिस ने घर की बालकनी में फायरिंग के स्पष्ट निशान पाए।

घटना की जिम्मेदारी गोल्डी बरार के गुर्गे रोहित गोदारा की सोशल मीडिया आईडी से ली गई थी। इसमें धार्मिक नेताओं स्वामी अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद पर सोशल मीडिया में की गई टिप्पणियों को लेकर गुस्सा जताया गया और भविष्य में अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

खुशबू पाटनी रही हैं सोशल मीडिया पर सक्रिय

दिशा पाटनी की बहन खुशबू, जो कि पूर्व मेजर हैं, अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने संतों द्वारा महिलाओं को लेकर की गई विवादित टिप्पणियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, जिससे यह विवाद और भड़क गया। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया।

कई एजेंसियों ने मिलकर की जांच, तकनीकी साक्ष्यों से हुई पहचान

एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस घटना की गहन जांच की गई। विभिन्न सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो मुख्य हमलावरों और दो रेकी करने वालों की पहचान हुई। इसके बाद अभियान चलाकर दोनों शूटरों को ट्रैक किया गया और ट्रॉनिका सिटी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया।

गैंग का नेटवर्क तोड़ने की कोशिश जारी

पुलिस का कहना है कि यह पूरा गिरोह उत्तर प्रदेश में दहशत फैलाने की मंशा से सक्रिय था, लेकिन सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत कड़ा जवाब दिया गया है। साथ ही, इस बात की भी जांच की जा रही है कि गैंग के पास हथियार कहाँ से आए और उनके स्रोतों तक कैसे पहुंचा जाए।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...