झज्जर। नारनौल के नजदीकी गांव ढाणी किरारोद में स्थित जीण माता मंदिर में शराब के नशे में दो युवकों ने जमकर बवाल किया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी गाली गलौज की। इतना ही नही दोनों युवक मंदिर के पुजारी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। जिसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में ढाणी किरारोद निवासी बबीता देवी ने बताया कि वह ढाणी किरारोद की रहने वाली है। रविवार सायं करीब साढे 6 बजे जीण माता मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की कार मंदिर के नजदीक खड़ी थी। जिसमें दो युवक बैठकर शराब पी रहे थे।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ गाली गलोज कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद मंदिर के अंदर आकर भगत जी के साथ गलत व्यवहार कर बाहर निकालने लग गए। नशे में दोनों युवक भगवान दास पुजारी को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। युवक नशे की हालात में अपना नाम नांग तिहाड़ी निवासी योगेश व मंडलाना निवासी कल्लू बता रहा था। इस घटना की श्रद्धालुओं ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।







