Saturday, March 14, 2026
Home Crime Delhi NCR मैसेज में भेजी APK फाइल और उड़ाए लाखों, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने...

मैसेज में भेजी APK फाइल और उड़ाए लाखों, उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के भागलपुर से दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल फोन पर मैसेज के जरिए खतरनाक एपीके फाइल भेजकर लोगों के फोन को हैक करते थे और फिर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम के रूप में 2 लाख 35 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में किया जा रहा था।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब इलाके के निवासी अनिल भसीन ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनकी नेट बैंकिंग आईडी तक अवैध पहुंच बनाकर 5.81 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान साइबर थाना प्रभारी राहुल कुमार और एसआई मोहित मोहत कुमार की टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया। जांच की कड़ी बिहार के भागलपुर तक पहुंची, जिसके बाद वहां दबिश देकर दोनों आरोपियों—पितांबर कुमार (29) और विकास कुमार (29)—को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी मोबाइल यूजर्स को APK फाइल भेजते थे, जिसे डाउनलोड करते ही फोन में मौजूद बैंकिंग और निजी जानकारियों तक उनकी पहुंच बन जाती थी। इसके बाद आरोपी खातों से अवैध लेनदेन को अंजाम देते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और संभावित पीड़ितों की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

गुब्बारे, कार और शराब के विवाद ने ली जान, होली के दिन दिल्ली में कई हत्याएं

नई दिल्ली: होली के दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मामूली विवाद हिंसक झड़पों में बदल गए। कई घटनाओं में चाकू, पत्थर और गोलीबारी...

कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी का आरोप, दो सगे भाइयों समेत छह पर केस दर्ज

मोदीनगर। कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो सगे...

नोएडा में होली खेलते समय प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, युवती समेत चार हिरासत में

नोएडा: होली के दिन सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी सोसाइटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां दिनदहाड़े पत्नी और बच्चों के सामने प्रॉपर्टी डीलर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...