Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Uttarakhand एक ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुआ विवाद, चाकू से...

एक ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुआ विवाद, चाकू से किया हमला, बचाव में आए बेटे की हुई मौत

हरिद्वार। लालजीवाला बस्ती में एक ग्राहक को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। एक दुकानदार ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दुकानदार और बीच-बचाव करने आया उसका बेटा घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने तक बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

सोमवार रात बस्ती का एक युवक रामजीत की दुकान पर सामान खरीदने गया था। इस पर केदार ने आरोप लगाया कि रामजीत ने उसका ग्राहक तोड़ लिया है। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि केदार अपने घर से सब्जी काटने वाला चाकू निकाल लाया। उसने जैसे ही हमला किया, रामजीत को बचाने के लिए उसका बेटा दिनेश बीच में आ गया।

छाती पर दो जगह चाकू लगने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। रामजीत को भी चोट आई। बस्ती वालों ने पुलिस को सूचना देकर घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने दिनेश को मृत घाषित कर दिया। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा और एसएसआइ सतेंद्र बुटोला ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी जूही मनराल ने बताया कि रामजीत की हालत खतरे से बाहर है। आरोपित केदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...