Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP जयमाल के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई की गोली मारकर...

जयमाल के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई की गोली मारकर की हत्या, जांच शुरू

लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में बृहस्पतिवार रात जयमाल के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भाई को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में दुल्हन के चचेरे भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। घटना शहर की बेहजम रोड पर स्थित हरिकरन मैरिज लॉन की है। यहां सीतापुर के थाना तंबौर अंतर्गत गांव चांदीभानपुर निवासी कृष्णकांत वर्मा के बेटे जितेंद्र वर्मा की बरात आई थी।

लड़की पक्ष भी सीतापुर के बिसवां कस्बे का था। देर रात करीब एक बजे जब जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान दूल्हा जितेंद्र वर्मा के छोटे भाई आशीष वर्मा (24) से दुल्हन साधना के चचेरे भाई सुमित और दो अन्य रिश्तेदारों का विवाद होने लगा। विवाद करने वाले तीनों युवक आशीष को जान से मार देने की धमकी देकर वहां से चले गए, लेकिन वह कुछ देर बाद ही वापस आए और तमंचे से आशीष को गोली मार दी। गोली चलते ही बरात में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन गंभीर घायल आशीष को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद तीनों आरोपी युवक फरार हो गए। वारदात के बाद दूल्हा-दुल्हन के फेरे भी नहीं पड़ पाए।

शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि घटना में मृतक आशीष वर्मा के पिता कृष्णकांत ने दुल्हन के चचेरे भाई सुमित के अलावा दो रिश्तेदारों शिवम व अविनाश के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...