Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP शादी के वादे से मुकरने पर युवती ने कटर से काटा प्रेमी...

शादी के वादे से मुकरने पर युवती ने कटर से काटा प्रेमी का प्राइवेट पार्ट, जांच शुरू

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन रोड पर रविवार दोपहर के समय एक युवती ने शादी न करने से नाराज होकर कागज काटने वाले कटर से अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। युवती भी हाथ में कटर लगने से घायल हुई है। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चरथावल इलाके के एक गांव के रहने वाले मुस्लिम समाज के 24 वर्षीय युवक और 22 वर्षीय युवती में पिछले आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती को शादी करने का वादा किया था।
रविवार दोपहर दोनों रेलवे स्टेशन रोड पर एक गेस्ट हाउस में मिलने के लिए आए थे। वहां दोनों में विवाद हो गया। तब युवती ने कागज काटने वाले कटर से अपने के प्राइवेट पार्ट पर वार कर प्रेमी को घायल कर दिया। गेस्ट हाउस में मौजूद संकेत नामक युवक ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक व युवती को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। युवती का हाथ भी घायल हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बताया कि युवक की शादी एक माह पूर्व अन्य किसी युवती से तय हो गई थी।
जबकि युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाए हुए थी। दोनों ने आखिरी बार मिलने का वादा किया और रेलवे रोड पर गेस्ट हाउस पहुंचे थे। युवक प्रेमिका को कार में बैठा गेस्ट हाउस पहुंचा था। वहां यह घटना की गई। कार और हमले में प्रयुक्त कटर पुलिस ने कब्जे में लिया है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों में शादी को लेकर विवाद हुआ था। युवक कार में घटना होना बता रहा है जबकि युवती ने गेस्ट हाउस में घटना होना बताया है।
छीनाझपटी में युवती के हाथ में भी कटर लग गया। घायल युवक को परिजन उपचार के लिए हायर सेंटर ले गए हैं। युवती से पूछताछ की जा रही है। उसके परिजन भी पहुंच गए हैं। युवक वेयरहाउस के भवन निर्माण का काम करता है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...