Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Uttarakhand नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का मुंह काला कर घुमाया,...

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का मुंह काला कर घुमाया, छह माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा 

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में बिहार के एक व्यक्ति का मुंह काला कर घुमाने का मामला सामने आया है। कीर्तिनगर तहसील के अंतर्गत बडियारगढ़ के तेगढ़ बाजार क्षेत्र में गांव की एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में राजस्व पुलिस ने मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के छह माह की गर्भवती होने पर ग्रामीणों व स्वजन को इसका पता चला।

गुस्साए लोगों ने आरोपित युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई करते हुए उसके सिर के बाल भी काटे और मुंह काला किया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर भी पहुंची। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामला सिविल पुलिस को सौंपा गया।

जानकारी के अनुसार छह माह पहले आरोपित युवक दिल जफर (23) ने नाबालिग को डरा धमका कर दुष्कर्म किया था। आरोपित राजमिस्त्री का काम करता है और मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। गांव में उसका आना-जाना था। पीड़िता के करीब छह माह की गर्भवती होने और शारीरिक बदलाव होने पर मामला प्रकाश में आया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने स्वजन को आपबीती बताई।

बाल काट कर मुंह किया काला

इसके बाद से विगत चार दिनों से ग्रामीण व स्वजन आरोपित को ढूंढ रहे थे। ग्रामीणों ने आरोपित को तेगढ़ बाजार क्षेत्र में देखा तो आक्रोशित हो गए और तेगढ़ बाजार में ही आरोपित युवक को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। उसका मुंह काला करने के साथ ही उसके सिर के बाल भी काटे।

पास्को एक्ट के तहत पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत राजस्व कर्मियों और पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर भी पहुंची। राजस्व पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

प्रशासन और पुलिस इस मामले पर अभी कुछ ज्यादा कहने से भी बच रहा है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मामला सिविल पुलिस को सौंपा गया। अब कीर्तिनगर पुलिस इस मामले पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...