Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP छात्र ने क्लासरूम में साथी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

छात्र ने क्लासरूम में साथी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। सीबीगंज में सनसनीखेज वारदात हुई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में छात्र ने क्लासरूम में साथी छात्र को तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आईटीआई में खलबली मच गई। स्टाफ ने तुरंत घायल छात्र को मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र तमंचा कहां से लेकर आया और उसने सहपाठी को गोली क्यों मारी है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

उधर, आईटीआई में हुई घटना से अन्य छात्र स्तब्ध हैं।  बैरियर बन हवाई अड्डा निवासी छात्र ड्राफ्टमैन मैकेनिकल फर्स्ट ईयर का छात्र है। वह तमंचा लेकर अपने क्लास रूम में पहुंच गया। इसी दौरान उसने किसी बात को लेकर अपने साथी  छात्र को गोली मार दी। घटना से आईटीआई परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सीओ द्वितीय व इंस्पेक्टर सीबीगंज राधेश्याम पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। घायल को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। आरोपी छात्र अपने बैग में रखकर 315 बोर का तमंचा लेकर अपनी क्लास में आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने सहपाठी से कहासुनी हुई।

दोनो में गाली गलौज होने लगी। इसी बीच आरोपी छात्र ने अपने बैग से तमंचा निकाल कर सहपाठी को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। बताते हैं कि घटना के समय क्लास टीचर मोहम्मद हनीफ क्लास में नहीं थे।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...