Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, आरोपी फरार

बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर की पिता की हत्या, आरोपी फरार

पंजाब। घर से बेदखल किए जाने से बौखलाए युवक ने पत्नी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। थाना दाखा के गांव वलीपुर खुर्द में आरोपियों ने कत्ल को कुदरती मौत बताकर आनन फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन मृतक जगरूप सिंह के भतीजे किरनवीर सिंह को शक हुआ। इसके बाद उसने अपने तरीके से जांच की। इसके बाद पूरा सच सामने आ गया।

कत्ल की घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता का कत्ल करते दिखाई दे रहा है। पुलिस ने किरनवीर की शिकायत और पर्याप्त सुबूतों के आधार पर गुरइकबाल सिंह उर्फ मक्खन और उसकी पत्नी सुरिंदर कौर उर्फ छिंदर के खिलाफ कत्ल करके सुबूत मिटाने की कोशिश समेत अन्य आपराधिक धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

किरनवीर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि वह कनाडा में रहता है। जब वह तीन साल का था तो उसके पिता बलजीत सिंह की मौत हो गई थी। उसके ताया जगरुप सिंह ने ही उसका पालन पोषण किया और उसे पढ़ा लिखाकर कनाडा भेजा। करीब तीन साल पहले उसकी मां की मौत के बाद जमीन की देखभाल भी जगरूप सिंह ही किया करते थे।

पिछले तीन साल के दौरान उसके ताया ने कई बार फोन करके बताया कि उनका बेटा गुरइकबाल और बहू सुरिंदर कौर रोटी-पानी तक नहीं देते और बहुत मारपीट करते हैं। ताया ने कई बार कहा कि बेटा और बहू उसे कभी भी मार सकते हैं। मौत से दो दिन पहले भी उसे ताया का फोन आया कि बेटे व बहू ने मारा-पीटा और बहुत जलील किया है। किरनवीर ने कहा कि वह ताया के बुरे हालात को सुधारने के मकसद से बहुत जल्द गांव आने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले ही तीन दिसंबर को उसे ताया की बेटी इंदरजीत कौर का फोन आया कि उनकी मौत हो गई है।

किरनवीर के अनुसार उसने अपने गांव आने तक ताया का अंतिम संस्कार ना करने की बार बार मिन्नतें की। पहली फ्लाइट लेकर वह गांव आ गया। लेकिन आरोपियों ने उसके आने से पहले ही ताया का अंतिम संस्कार कर दिया। जब उसने कारण पूछा तो बताया गया कि शव खराब हो सकता था। उसे शक हुआ तो शव को स्नान करवाने वाले लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि जगरूप सिंह के सिर के पीछे गहरी चोट के निशान थे और खून भी निकल रहा था। घर के ही एक सदस्य ने एक पेनड्राइव देकर वीडियो देखने को कहा।

वीडियो में उसकी भाभी सुरिंदर कौर ताया को पीट रही थी। उसने जोर से धक्का मारा तो जगरूप सिंह जमीन पर गिरते नजर आए और उनके सिर पर चोट लगते ही खून बहता दिखाई दिया। इसी दौरान गुरइकबाल आया जिसने पिता को बचाने के बजाय अपनी पत्नी को शह देते हुए काम तमाम करने को कहा। सारा घटनाक्रम वीडियो में कैद है और ताया की सांसें थमते नजर आ रही हैं। घटना के बाद गुरइकबाल ने अपनी बहनों और रिश्तेदारों को डरा धमकाकर बिना कानूनी कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के तुरंत बाद सुरिंदर कौर विदेश भाग गई।

किरनवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि जुलाई में भी आरोपियों ने ताया जगरूप सिंह के साथ मारपीट की थी,जिसे लेकर गांव की पंचायत ने फैसला किया था कि दिसंबर में गुरइकबाल और सुरिंदर कौर घर छोड़कर चले जाएंगे लेकिन गुरइकबाल ने घर खाली करने की बजाय पत्नी सुरिंदर कौर के साथ मिलकर पिता को ही मौत के घाट उतार दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की गहराई से जांच करने के बाद ही आरोपी बेटे व बहू पर मामला दर्ज किया है, दोनों फरार हैं।

RELATED ARTICLES

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...