Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi आस्था के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म व ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला...

आस्था के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म व ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला आया सामने, आरोपी बाबा गिरफ्तार 

नई दिल्ली। द्वारका में आस्था के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म व उसके बाद ब्लैकमेल और उगाही करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी बाबा विनोद महिलाओं को समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म करता था। विनोद को बाबा मसानी और इसके आश्रम को माता मसानी चौकी दरबार के नाम से जाना जाता है। द्वारका (नॉर्थ) थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन से चार पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस ने आरोपी बाबा को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। बाबा का यू-ट्यूब चैनल भी है।

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात ककरौला मोड़ पर रहने वाली एक पीड़ित महिला ने पीसीआर कॉल की थी कि बाबा विनोद ने आस्था के नाम पर उससे दुष्कर्म किया और अब ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना के बाद एसीपी द्वारका मदन लाल मीणा के नेतृत्व में एमरजेंसी पुलिस अधिकारी एसआई दुर्गेश मौके पर पहुंचे। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने द्वारका थाने के पास हंगामा किया। महिला ने शिकायत में कहा कि घर में सब कुछ ठीक नहीं चलने पर पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी। बाबा ने कहा कि उन्हें दीक्षा लेनी पड़ेगी। इसके बाद बाबा उनसे पांच लाख रुपये मांगने लगा।

महिला व उसके पति ने पैसे नहीं होने की बात कहकर देने से मना कर दिया। एक दिन महिला जब दरबार में गई तो आरोप है कि बाबा ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ब्लैकमेल करने लगा। वह धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार देर रात पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। एसआई दुर्गेश की टीम ने बाबा विनोद को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीन से चार महिलाओं ने पुलिस से संपर्क साधा है। पीडि़त महिलाओं की शिकायत पर और प्राथमिकी जल्दी ही दर्ज हो सकती हैं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा का यू-ट्यूब चैनल भी है। पुलिस ने बाबा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...