चूरू। चूरू शहर के सदर थाना इलाके की एक छात्रा को परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध करवाने का झांसा देकर रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला यहीं तक नहीं थमा बल्कि आरोपी ने बाद में छात्रा को अपने दोस्तों के हवाले कर दिया। उसके बाद मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसके अश्लील वीडियो बनाए और फोटो भी खींच लिए। फिर उनके दम पर चार साल तक ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी पीड़िता को नेपाल बॉर्डर तक ले गया।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी नवीन जांगिड़, कृष्ण कुमार और नवीन के दो दोस्तों के खिलाफ सदर थाने में आईपीसी और पोक्सो की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच महिला प्रकोष्ठ सैल के एएसपी जयसिंह तंवर कर रहे हैं. पुलिस ने पीड़िता का राजकीय डीबी अस्पताल में मेडिकल करवाया है।







