Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi साकेत चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 लाख के जेवरात...

साकेत चोरी कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; 21 लाख के जेवरात बरामद

नई दिल्ली- दक्षिण दिल्ली के साकेत क्षेत्र में एक बुजुर्ग के घर हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस ने सफलता मिलने का दावा किया है। एएटीएस और साकेत थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस वारदात में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 21 लाख रुपये मूल्य के सोने, चांदी और हीरे के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि महिला आरोपी ने चोरी के जेवरात में से एक सोने की चेन को एक नामी फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखकर उस पर ऋण ले लिया था।

पुलिस के अनुसार, दो आरोपियों को दिल्ली से जबकि महिला आरोपी को अमृतसर से पकड़ा गया है। तीनों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 31 अक्तूबर को साकेत निवासी 76 वर्षीय अखिलेश कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि वे दिन में फ्लैट बंद कर बाहर गए थे और लौटने पर मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। घर के भीतर रखे लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान गायब थे।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एएटीएस की टीम को भी शामिल किया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक संदिग्ध व्यक्ति को फ्लैट के आसपास घूमते हुए देखा गया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने जहांगीरपुरी निवासी शिवम सोनकर उर्फ शिबू को चिन्हित किया, जिसे 16 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसके साथी आकाश शर्मा की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी दबोच लिया गया।

आरोपियों ने खुलासा किया कि चोरी का सामान उन्होंने अमृतसर में रहने वाली अपनी परिचित महिला ज्योति के पास छिपाकर रखा था। इसके बाद पुलिस टीम ने अमृतसर में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए गए। महिला की ओर से गिरवी रखी गई सोने की चेन को भी फाइनेंस कंपनी से जब्त कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर होटल में बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन स्थल तामिया में एक बड़ी और सुनियोजित लूट की घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

फरीदाबाद ज्वेलरी लूटकांड: तीसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस के शिकंजे में

फरीदाबाद -  ज्वेलरी शॉप लूटकांड से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सूरजकुंड इलाके...

गाजियाबाद में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद -  नंदग्राम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घर के...