Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand लिफ्ट लेने के बहाने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपी...

लिफ्ट लेने के बहाने रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी भगवान सिंह (62) की कार में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई, जब वह अपने बेटे यशपाल के साथ रोशनाबाद स्थित एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठे एक युवक ने अचानक उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्र ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल से गुजर रहे थे, तभी एक युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी। मानवीय आधार पर उसे कार में बैठा लिया गया। कुछ दूरी चलते ही युवक ने पीछे की सीट से भगवान सिंह के सिर पर तमंचा तान दिया और गोली चला दी। गोली लगते ही कार में अफरा-तफरी मच गई। घबराए बेटे यशपाल ने तुरंत वाहन रोका, जिसके बाद आरोपी दरवाजा खोलकर मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही बहादराबाद पुलिस और परिवारजन मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में घायल भगवान सिंह को भूमानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जौलीग्रांट हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद देर रात उनकी मौत हो गई।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मृतक के भाई होशियार सिंह की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर दी गई है। पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज सहित तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है।

उधर, पुलिस ने रातभर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का कोई ठोस सुराग अभी तक सामने नहीं आया है। थाना प्रभारी अंकुर शर्मा के अनुसार, बेटे के विस्तृत बयान के आधार पर हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...