Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP युवती की बोली लगाने की थी तैयारी, तभी मौके पर पहुंची पुलिस, 3...

युवती की बोली लगाने की थी तैयारी, तभी मौके पर पहुंची पुलिस, 3 गिरफ्तार 

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिहार की एक युवती का सौदा किया जा रहा था। उसकी बोली लगाने की तैयारी थी, तभी ग्रामीणों की भीड़ आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को बचा लिया। उसकी शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोरोंजी के एक गांव में छह दिन पूर्व बिहार से एक महिला को अगवा कर लाया गया। उसे यहां एक घर में रखा गया। उसे किसी अन्य को बेचने का सौदा हो रहा था। महिला ने विरोध करते हुए बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में से किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर महिला को अपने साथ ले जाने आए आरोपी भाग गए।

महिला पुलिस पीड़िता को थाना ले गई। उसने आरोपी पिंटू निवासी दादों, राय सिंह, सत्यप्रकाश निवासी खरपुरा, भूपेंद्र निवासी चंडौस एवं एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पिंटू निवासी नाय का नगला दादौ, राय सिंह और सत्यप्रकाश निवासी खरपरा थाना गंजडुडवारा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य भी शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...