काशीपुर। पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ घूम रहे युवक को दबोच कर जेल भेजा है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले में अवैध शस्त्र के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
मुखबिर की सूचना पर रायपुर से ढकिया जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रशांत कुमार निवासी गांव आसपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।






