Thursday, March 19, 2026
Home Crime India 350 करोड़ रुपए के 50 किलोग्राम हेरोइन के साथ नौ गिरफ्तार 

350 करोड़ रुपए के 50 किलोग्राम हेरोइन के साथ नौ गिरफ्तार 

अहमदाबाद। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि पुलिस ने 350 करोड़ रुपए मूल्य का 50 किलोग्राम हेरोइन जब्त कर लिया। यह जब्ती वेरावल बंदरगाह पर नलिया गोली तट से की गई। इस मामले में 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) ने संयुक्त रूप से छापेमारी को अंजाम दिया। मंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में कहा,  पुलिस ने वेरावल बंदरगाह के नलिया गोली तट पर छापा मारा और 350 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन के 50 किलोग्राम सीलबंद पैकेट जब्त किए। इसके अलावा 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें तीन मुख्य आरोपी भी शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, जब्त की गई सामग्रियों में नाव, एक सैटेलाइट फ़ोन और एक वाहन शामिल है। इससे देश में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए तस्करों द्वारा अपनाए जाने वाले अत्याधुनिक तरीकों का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि मछली पकडऩे वाले मालिक से गुप्त सूचना मिली थी कि हेरोइन को ईरान से लाया जा रहा है, जिसके बाद अधिकारियों ने एक्शन लिया। पुलिस ने मुर्तुज़ा बलूच को मुख्य आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। इसी ने खेप भेजी थी, जबकि इशाक उर्फ मामा राजकोट में डिलीवरी के लिए जिम्मेदार था। इस मामले में पकड़े गए लोगों में जामनगर के आसिफ उर्फ कारा जुसाब समा, जामनगर के एक अन्य निवासी अरबाज अनवरभाई मेमन और धर्मेंद्र कश्यप भी शामिल था।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...