Wednesday, March 18, 2026
Home World Crime नेपाली छात्रा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नेपाली छात्रा की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका। ह्यूस्टन में एक नेपाली छात्रा की उसके फ्लैट में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में एक भारतीय मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 52 वर्षीय बॉबी सिंह शाह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी चोरी के इरादे से नेपाली छात्रा के फ्लैट में घुसा था, लेकिन पकड़े जाने पर उसने छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी।

नेपाल मूल की छात्रा की पहचान मुना पांडे के रूप में हुई है। मुना ह्यूस्टन के सामुदायिक कॉलेज की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुना के ह्यूस्टन स्थित अपार्टमेंट से उसका शव बरामद हुआ। मुना के शरीर पर गोलियों के कई निशान थे। हत्या की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। जांच के दौरान अपार्टमेंट से निकलते हुए आरोपी बॉबी सिंह शाह की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तस्वीर जारी की। जल्द ही पुलिस ने आरोपी को एक ट्रैफिक स्टॉप से गिरफ्तार कर लिया।

मुना पांडे साल 2021 में नेपाल से ह्यूस्टन कम्युनिटी कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी। नेपाली एसोसिएशन ऑफ ह्यूस्टन के एक सदस्य ने बताया कि मुना की मां अपनी बेटी से कई दिनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहीं थी। उन्होंने बताया कि मुना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। एसोसिएशन ऑफ नेपाल, नेपाली वाणिज्य दूतावास के साथ मिलकर मुना की मां को ह्यूस्टन लाने की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए फंड भी जुटाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ मामले में पांच महीने की जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने पांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...