Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi सुलझी गुत्थी, हत्या कर फरार हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा 

सुलझी गुत्थी, हत्या कर फरार हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा 

नई दिल्ली। करावल नगर में मंगलवार देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने बड़े पत्थर से चेहरा भी कुचल दिया। मृतक की शिनाख्त दीपक (25) के रूप में हुई है। वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। करावल नगर इलाके में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गुत्थी को सुलझा दिया है। हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को पकड़ा है। इन आरोपियों पर धारा 302/34 के तहत कार्रवाई की गई है। किशन उर्फ पटवा (20) पुत्र संतोष कुमार, दीपांशु उर्फ गंजा (19) पुत्र रमेश कुमार और दीपक कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार को करावल नगर से पकड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, दीपक अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामलीला ग्राउंड, 35 फुटा रोड, शिव विहार करावल नगर के पास जा रहा था।

तभी तीन लड़कों ने उसे रोक लिया। वे भी मोटरसाइकिल पर सवार थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उन्होंने उस पर कई बार चाकू से वार किए। उसके सिर को स्लैब से कुचल दिया। दीपक को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करीब दो सप्ताह पहले उसने मामूली बात पर किशन की पिटाई कर दी थी। किशन बदला लेने की योजना बना रहा था। किशन ने आरोपी दीपांशु और दीपक  के साथ मिलकर दीपक को बंधक बना लिया और रामलीला ग्राउंड के पास चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। किशन के पास चाकू था। उसने मृतक पर कई बार वार किए। दीपांशु ने बलुआ पत्थर का भारी स्लैब को उठाया और दीपक का सिर कुचल दिया। तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस ने छानबीन के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने फिलहाल शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। रंजिश समेत तमाम दृष्टिकोण से जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर निवासी दीपक परिवार के साथ करावल नगर के शिव विहार के फेज-8 की गली नंबर-6 में रहता था। परिवार में पिता लागेंद्र, मां मीना देवी, पत्नी सीमा, तीन और दो साल के दो बेटे व एक माह की बेटी है। दीपक की सभी पांच बहनों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई संदीप परिवार से अलग रहता है। दीपक माता-पिता व पत्नी के साथ मिलकर छोटा-मोटा काम करता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम दीपक का दोस्त अभिषेक उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...