Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi मां ने अपनी ही दूधमुंही बच्ची की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी...

मां ने अपनी ही दूधमुंही बच्ची की गला घोंटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली। ख्याला इलाके में चौथी बेटी होने पर एक मां ने अपनी ही दूधमुंही बच्ची की गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को एक बैग में डालकर पड़ोसी की छत पर फेंक दिया। पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए उसने बच्ची के अपहरण का नाटक रचा। लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच से महिला की साजिश का खुलासा हो गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

आरोपी महिला की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ शाहदरा इलाके में रहती थी। कुछ दिन पहले वह ख्याला स्थित मायके आई थी। छह दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया, गुरुवार की रात उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। शुक्रवार तड़के 5:30 बजे पुलिस को उसने अपने छह दिन की बच्ची के अगवा किए जाने की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

शिवानी ने बताया कि देर रात उसने बच्ची को दूध पिलाया और सुबह करीब 4:30 बजे जब उसकी नींद खुली तो बच्ची को गायब पाया। पुलिस आस पास के इलाके में बच्ची की तलाश कर रही थी। तभी शिवानी टांका कटवाने की बात कहकर चली गई। पुलिसकर्मियों को उसका बर्ताव थोड़ा अजीब लगा लेकिन पुलिस ने उसे जाने दिया। तलाशी के दौरान बगल के घर की छत पर एक बैग मिला। जिसे खोलने पर उसमें बच्ची का शव मिला। पुलिस ने बच्ची की मां की तलाश की और उसे शाहदरा से पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया, उसने बताया कि यह उसकी चौथी बच्ची थी। जिसमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी है। इस वजह से उसे काफी सामाजिक कलंक का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उसने बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...