Thursday, March 19, 2026
Home Crime India बेरी–कलानौर मार्ग पर आधी रात सनसनी, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने परिवार से...

बेरी–कलानौर मार्ग पर आधी रात सनसनी, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने परिवार से की लूट

 झज्जर शहर चौकी क्षेत्र में सोमवार देर रात बेरी–कलानौर मार्ग पर एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर की ओर जा रहे एक परिवार को हथियारों के बल पर लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले युवक स्कॉर्पियो वाहन में सवार थे और चेहरे ढके हुए थे।

जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक पवन एक परिवार को लेकर रात के समय गुरुग्राम जा रहा था। जैसे ही वाहन जवाहर लाल नेहरू कैनाल के समीप पहुंचा, तभी एक काली स्कॉर्पियो ने रास्ता रोक लिया। स्कॉर्पियो से उतरे नकाबपोश युवकों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और कार सवारों को धमकाते हुए उनके पास मौजूद कीमती सामान सौंपने को कहा।

डर के माहौल में आरोपियों ने टैक्सी चालक से मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों से भी मोबाइल फोन, नकदी और महिलाओं के पहने हुए आभूषण उतरवा लिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर बेरी की दिशा में फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही टैक्सी चालक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर एसीपी बेरी अनिल कुमार, थाना प्रभारी और साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लूट की इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...