Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Uttarakhand लक्सर में बड़ा साइबर खुलासा: एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के सदस्य...

लक्सर में बड़ा साइबर खुलासा: एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय ठग गिरोह के सदस्य को पकड़ा

पाकिस्तान–सऊदी लिंक उजागर

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय साइबर नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र से एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी की है। तिलकपुरी गांव का रहने वाला सौरभ राठौर विदेशी ठग गिरोह के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया। जांच में सामने आया है कि सौरभ के संपर्क पाकिस्तान और सऊदी अरब के कई नंबरों से भी बनाए गए थे, जिन्हें बेहद संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार विभिन्न राज्यों में हुई ऑनलाइन ठगी की रकम लगातार लक्सर क्षेत्र के कई बैंक खातों में पहुंच रही थी। संदिग्ध मोबाइल नंबरों और वित्तीय लेनदेन की निगरानी करते हुए जांच टीम तिलकपुरी गांव के युवक सौरभ राठौर तक पहुंची। उसे पूछताछ के लिए सोमवार को देहरादून स्थित एसटीएफ कार्यालय बुलाया गया।

पूछताछ में सौरभ ने स्वीकार किया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के लिए बैंक खातों की व्यवस्था करता था। गिरोह की ओर से जमा होने वाली रकम उसके तथा गांव के अन्य लोगों के खातों में भेजी जाती थी। बदले में वह कमीशन लेता था। उसके खाते में लाखों रुपये का लेनदेन पाया गया है।

एसटीएफ का कहना है कि सौरभ के मोबाइल में पाकिस्तान और सऊदी अरब के कई नंबरों से संपर्क होने की पुष्टि हुई है, जो देश की सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत गंभीर मामला है। इस संबंध में सभी सूचनाएं सुरक्षा एजेंसियों को साझा की गई हैं।

दिल्ली धमाका केस के बाद बढ़ी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार सौरभ की गतिविधियों की पहले से निगरानी की जा रही थी, लेकिन दिल्ली ब्लास्ट के बाद उसकी भूमिका की गहराई से पड़ताल की गई। हालांकि विस्फोट से सीधे जुड़ाव के प्रमाण नहीं मिले, लेकिन अवैध लेनदेन तथा अंतरराष्ट्रीय संपर्क के ठोस सबूत सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पश्चिम बंगाल की युवती ने गिरोह तक पहुंचाया

जांच में खुलासा हुआ कि सौरभ को साइबर नेटवर्क से जोड़ने में पश्चिम बंगाल की एक युवती की बड़ी भूमिका थी। उसी ने उसे पाकिस्तान और सऊदी अरब के नंबरों के जरिए गिरोह से संपर्क करवाया।

लक्सर क्षेत्र में खोले गए इन फर्जी खातों के जरिए अलग-अलग राज्यों—हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश—में दर्ज 25 से अधिक ठगी मामलों की रकम ट्रांसफर की जा रही थी। इन खातों में करीब 1.5 करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...