Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India जग्गू भगवानपुरिया गैंग को बड़ा झटका- एजीटीएफ ने दो शूटरों को किया...

जग्गू भगवानपुरिया गैंग को बड़ा झटका- एजीटीएफ ने दो शूटरों को किया गिरफ्तार

विदेशी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहे थे आरोपी, पंजाब पुलिस ने होशियारपुर से दबोचा

पंजाब। पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने होशियारपुर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से चार अत्याधुनिक पिस्तौलें भी बरामद की गई हैं।

गिरफ्त में आए बदमाशों की पहचान सविंदर सिंह उर्फ बोधी और सुखमन उर्फ जशन, निवासी कलानौर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी विदेशी हैंडलर अमृत दालम के इशारों पर काम कर रहे थे और डॉक्टर हरी सिंह पर की गई गोलीबारी मामले में वांछित चल रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों आरोपी भगवानपुरिया गैंग की फील्ड एक्टिव टीम में शामिल थे और पंजाब में फायरिंग, धमकी और वसूली जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग और लिंक की परतें खोलने के लिए उनकी गहराई से पूछताछ की जाएगी।

एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि खुफिया सूचना मिलने पर डीएसपी जतिंदरजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने दसूहा के गांव बोधला में गुरुद्वारा श्री गरना साहिब के पास से दोनों बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो ग्लॉक, एक जिगाना और एक पीएक्स-30 पिस्तौल सहित उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद की।

एसएसपी होशियारपुर संदीप मलिक ने कहा कि दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि भारी है, इनके खिलाफ हत्या, अपहरण और बाल तस्करी तक के केस दर्ज हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ थाना दसूहा में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर आगे कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...