नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 1.13 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा और प्रभारी एसओजी राजेश जोशी के नेतृत्व में टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में कालटैक्स नहर कवरिंग रोड, राजू सर्विस सेंटर के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा।
तलाशी में सोनू साहू पुत्र रमेश चंद्र साहू निवासी इन्द्रानगर बनभूलपुरा के कब्जे से 607 ग्राम चरस, जबकि कैलाश चंद्र पुत्र राजू राम निवासी भीमताल, नैनीताल के पास से 526 ग्राम चरस बरामद हुई। कुल 1133 ग्राम (1.13 किलो) चरस की बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी नैनीताल ने उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹1500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।







