Thursday, September 17, 2026
Home Crime India एसीबी की बड़ी कार्रवाई-10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई-10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर से पहुंची एसीबी टीम ने कोड़ेनार थाना में पदस्थ एक महिला प्रधान आरक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर जब्त ट्रैक्टर को सुपुर्द करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक महिला प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी ने जब्त ट्रैक्टर को मालिक के सुपुर्द करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, पिछले वर्ष एक ट्रैक्टर दुर्घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रैक्टर को जांच के लिए जब्त कर लिया था। बाद में न्यायालय ने वाहन मालिक को ट्रैक्टर वापस सौंपने के आदेश दिए, लेकिन आरोप है कि वाहन रिलीज करने की प्रक्रिया के दौरान महिला प्रधान आरक्षक ने रिश्वत की मांग की।

पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत रायपुर स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजना बनाकर कार्रवाई की। गुरुवार सुबह शिकायतकर्ता को निर्धारित रकम के साथ थाना भेजा गया। जैसे ही महिला प्रधान आरक्षक ने 10 हजार रुपये लिए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी महिला प्रधान आरक्षक को अपने साथ ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...