Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India भोजपुर में दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगी

भोजपुर में दिनदहाड़े युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगी

भोजपुर। जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर खुलेआम नजर आए हैं। गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली बांध के पास दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में अफरातफरी मच गई, जबकि घायल युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने युवक को निशाना बनाते हुए चार राउंड फायरिंग की, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल की पहचान राजू पासवान (32 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखीसराय जिले के क्यूल थाना क्षेत्र के वृंदावन हरिजन कॉलोनी का रहने वाला है। वह पेशे से बावर्ची बताया जा रहा है और आरा में एक होटल में काम करता था। फिलहाल वह नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी चंचल महथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फायरिंग के पीछे के कारणों के साथ हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

इलाके में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग की घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। वहीं, कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर होटल में बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन स्थल तामिया में एक बड़ी और सुनियोजित लूट की घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

तामिया में ज्वेलर्स से 4 करोड़ की लूट, ऑर्डर के बहाने बुलाकर होटल में बनाया बंधक

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पर्यटन स्थल तामिया में एक बड़ी और सुनियोजित लूट की घटना सामने आई है, जिसने पुलिस और...

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

फरीदाबाद ज्वेलरी लूटकांड: तीसरा आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस के शिकंजे में

फरीदाबाद -  ज्वेलरी शॉप लूटकांड से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सूरजकुंड इलाके...

गाजियाबाद में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद -  नंदग्राम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घर के...