Thursday, March 19, 2026
Home Crime UP खेत के विवाद में जेठ ने महिला की गर्दन पर फावड़े से...

खेत के विवाद में जेठ ने महिला की गर्दन पर फावड़े से किया वार, फिर मारी गोली 

मिलक। खेत की मेड़ के विवाद में कपनेरी गांव में छत्रवती (45) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के जेठ पर है। परिजनों का कहना है कि जेठ कल्याण राय ने गोली मारने से पहले छत्रवती की गर्दन पर फावड़े से भी वार किया था, जिससे उसकी गर्दन कट गई थी। छत्रवती अपने पति की हत्या के आरोप में जेल जा चुकी थी। वहीं मृतका के बच्चों का कहना है कि ताऊ कई बार कह चुके थे कि तुम्हारी मां जेल से तो छूट गई है लेकिन मैं एक न एक दिन बदला लूंगा।

छत्रवती और उसके जेठ कल्याण राय के खेत सटे हुए हैं। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे कल्याण राय ने अपने खेत पर लगे पापुलर के पेड़ कटवाए थे। इस बीच छत्रवती अपने सबसे छोटे बेटे सुमित, बेटी अनु और भंवरका निवासी रिश्ते के नन्दोई लालता प्रसाद के साथ खेत पर धान की कटी फसल के गट्ठर बांधने गई थी। उसने खेत पर मौजूद जेठ कल्याण राय से खेत की मेड़ सीधी करने के लिए कहा तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। उस समय जेठानी मातोश्री, अपने बेटे केपी गंगवार और प्रशांत गंगवार के साथ खेत पर आ गई। आरोप है कि जेठ-जेठानी और उनके बेटों ने छत्रवती को पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए छत्रवती के बेटी-बेटे, नन्दोई की भी पिटाई की। इसी बीच जेठ कल्याण राय ने पहले छत्रवती की गर्दन पर फावड़ा मारा और फिर सिर में गोली मार दी। मौके पर ही छत्रवती की मौत हो गई।

छत्रवती के बेटा-बेटी ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी। लोगों के जुटने तक कल्याण राय और उसके परिजन भाग गए। मृतका के बेटे सुमित की तहरीर पर पुलिस ने कल्याण राय, उसकी पत्नी मातोश्री, बेटे केपी गंगवार और प्रशांत गंगवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्या की जानकारी पर सीओ केएन आनंद, कोतवाल भानु सिंह और चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह गांव पहुंचे। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी नमूने लिए। पुलिस ने मृतका के घायल नन्दोई लालता प्रसाद को उपचार के लिए एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2013 में छत्रवती के पति की हत्या कर दी गई थी। दो दिन बाद शव खेत के किनारे मिला था। मृतक के भाई ने छत्रवती पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद छत्रवती एक साल जेल में रही थी। जमानत पर उसे रिहाई मिली थी। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। छत्रवती के तीन पुत्र और एक पुत्री है। दो पुत्र बाहर रहकर निजी कंपनी में कार्य करते हैं। एक पुत्र व पुत्री मां के साथ गांव में रहते थे। मृतका की पुत्री अनु ने कहा कि हमारे ताऊजी हमेशा हम लोगों से खिलाफ रहते थे। ताऊ कई बार कह चुके थे कि तुम्हारी मां जेल से तो छूट गई है लेकिन मैं एक न एक दिन बदला लूंगा। मां की हत्या की आशंका बनी हुई थी।

RELATED ARTICLES

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा रैकेट, मास्टरमाइंड राघवेंद्र सिंह गिरफ्तार

वाराणसी:ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने एक संगठित रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए...

गाजियाबाद में मुठभेड़, नेक्सॉन लूट का फरार आरोपी घायल

गाजियाबाद- गाजियाबाद के वेव सिटी इलाके में पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह आरोपी हाल ही...

गया एयरपोर्ट पर फिर ड्रग्स का बड़ा खुलासा, थाई फ्लाइट से 25 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

गया जी: बिहार का गया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एक बार फिर ड्रग तस्करी के बड़े मामले को लेकर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया...

MP News: घंसौर में NCB-पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन, 76 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल...

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...