Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India अमृतसर में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी और एक किशोर...

अमृतसर में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी और एक किशोर गिरफ्तार

Glock 9mm pistol समेत 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शहरी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से जुड़े एक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कई पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में हथियार तस्करी का लिंक पाकिस्तान से जुड़ा होने की बात सामने आई है।

पांच पिस्तौल और 34 कारतूस बरामद

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से Glock 9mm pistol, Taurus 9mm pistol, PX5 .30 bore pistol, पाकिस्तान निर्मित GretA 9mm pistol और एक अन्य .30 बोर पिस्तौल सहित कुल पांच हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 34 जिंदा कारतूस और एक तेजधार हथियार भी पुलिस ने जब्त किया है।

सोशल मीडिया के जरिए जुड़े थे तस्करों से

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में बैठे हथियार तस्करों के संपर्क में थे। इनके माध्यम से हथियारों की खेप मंगवाकर अमृतसर और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मकबूलपुरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियारों की सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...