चित्रदुर्ग। चित्रदुर्ग में एक युवक ने कथित तौर पर 19 वर्षीय लडक़ी का अपहरण करके उसका रेप किया और फिर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल लडक़ी की मौत हो गई। कर्नाटक पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, अर्पिता का हुल्लुरु गांव के निवासी ड्राइवर अजय ने 3 अक्टूबर को ऑटो में अपहरण कर लिया था। अजय ने कथित तौर पर लडक़ी का रेप किया और मारपीट की। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लडक़ी को आरोपी ने अस्पताल में भर्ती कराया और फरार हो गया।
अजय पीडि़ता (लडक़ी) से एकतरफा प्यार करता था। लेकिन, उसने अजय के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इस बात से नाराज होकर प्रेमी ने इसका बदला लेने की ठान ली और वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गंभीर रूप से घायल लडक़ी ने शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। लडक़ी के माता-पिता ने इस संबंध में चित्रदुर्ग महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच चल रही है।







