Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi युवती ने बनाया युवक का अश्लील वीडियो, रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल 

युवती ने बनाया युवक का अश्लील वीडियो, रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल 

गुरुग्राम। मानेसर साइबर थाना क्षेत्र में युवती द्वारा एक युवक को अश्लील वीडियो कॉल कर रिकॉर्ड करने के बाद ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवती के साथी ने फर्जी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर उसे फोन किया और उस पर दबाव बनाकर ढ़ाई लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दी शिकायत में फर्रुखनगर के ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि 16 जून को उनके पास अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई जिसमें एक लड़की न्यूड थी।

उसने अलग कमरे में जाकर बात करने के लिए कहा। जैसे ही वह दूसरे कमरे में गया तो युवती ने उसे अश्लील हरकत करने के लिए कहा, लेकिन उसने फोन काट दिया। इसके बाद उसने नंबर डिलीट कर दिया। आरोप है कि 21 जून को उनके व्हाट्सएप पर प्रिया शर्मा नामक लड़की का फोन आया। जिसे उसने उठाया नहीं। 28 जून को उसे एक वीडियो कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को क्राइम ब्रांच दिल्ली से बताया। उसने कहा कि जिस लड़की के साथ तुमने अश्लील हरकत की है और उसने वीडियो बनाई हुई है वह वीडियो कुछ देर में यूट्यूब पर वायरल होने वाली है। इस वीडियो को यूट्यूब वालों से बात करके डिलीट करा दे नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस पर उसने दिए गए नंबर पर संजय सिंह नामक व्यक्ति से बात की। उसने सिक्योरिटी के तौर पर करीब ढाई लाख रुपये जमा कराने की बात कही। यह भी उसे कहा गया कि इस रुपये में से 500 रुपये काटकर बकाया वापस लौटा दिए जाएंगे। इसके बाद एक बैंक अकाउंट की डिटेल भेज कर रुपये जमा कराने का दबाव बनाया गया। रुपये न देने पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर अरेस्ट करने का डर दिखाया गया। फोन करने वाले ने दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ज्योति नगर के अधिकारी की फोटो भी भेजी। अपने साथ हुई ठगी की शिकायत उसने पुलिस को दी।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...