Thursday, March 19, 2026
Home Crime Delhi गाजियाबाद: लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पकड़े जाने पर कबूली...

गाजियाबाद: लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पकड़े जाने पर कबूली वारदात

इंदिरापुरम, गाजियाबाद — वसुंधरा टी-प्वाइंट पर सोमवार रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी युवक के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान अफजल, निवासी इंदिरापुरी, लोनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह बीते 17 सितंबर को अर्थला क्षेत्र में हुई बैग लूट की वारदात का मुख्य आरोपी है।

मुठभेड़ के दौरान फायरिंग
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि गश्त के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर वह संतुलन खो बैठा और गिर पड़ा। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

लूट की वारदात कबूली
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अफजल ने 17 सितंबर को पार्सल लेकर जा रहे अर्थला निवासी अंकित कुमार से बैग लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, इस मामले में उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इनामी अपराधी था अफजल
एसीपी श्रीवास्तव के अनुसार, अफजल के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और फिर 15 अक्टूबर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

न्यू अशोक नगर में युवक ने खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली - पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर क्षेत्र के दल्लूपुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने खुद...

गीता कॉलोनी थाने का एएसआई 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने एक पुलिसकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।...

ओखला में 8 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी के ओखला क्षेत्र से एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...