Wednesday, March 18, 2026
Home Crime India मोबाइल टॉवर से हाईटेक मशीनें चुराने वाला गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार

मोबाइल टॉवर से हाईटेक मशीनें चुराने वाला गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार

जालौर- जालौर ज़िले की रामसीन थाना पुलिस ने मोबाइल टॉवरों से कीमती आरआरयू मशीनें चुराने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से टेलीकॉम टावरों को निशाना बना रहे थे।

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी अन्नराज सिंह के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी तेजूसिंह की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने कार्रवाई करते हुए राकेश पंवार, चिमनाराम, महिपाल और सुरेश को दबोच लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी पहले टावर कंपनियों में बतौर टेक्निकल स्टाफ काम कर चुके थे। अपने तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल कर ये रात के अंधेरे में करीब 50 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ते और महज 10 मिनट में लाखों की मशीन चुरा लेते थे। एक आरआरयू मशीन की बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे आरोपी सस्ते दामों में स्क्रैप डीलरों को बेच देते थे।

अब तक यह गिरोह करीब 90 से 100 वारदातों को अंजाम दे चुका है। इनकी करतूतों का दायरा जालौर, सिरोही, पाली, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, उदयपुर और अजमेर तक फैला हुआ है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके कब्जे से चोरी की गई मशीनें बरामद करने के प्रयास जारी हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है। यह पहली बार है जब राजस्थान में मोबाइल टॉवर से मशीन चोरी करने वाले किसी संगठित गिरोह का इतना बड़ा खुलासा हुआ है।

RELATED ARTICLES

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

Bihar: सड़क विवाद में चालक की मौत, गुस्साए लोगों ने शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम सड़क पर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

गोरखपुर में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान चाकुओं से गोदकर मार डाला

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा इलाके में मंगलवार सुबह एक भाजपा नेता की नृशंस हत्या से पूरे...