Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP 7 हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, 58 दिन बाद...

7 हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, 58 दिन बाद खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़। ऑनलाइन गेमिंग को लेकर हुए विवाद में दोस्त की हत्या का सनसनीखेज मामला 58 दिन बाद पुलिस ने सुलझा लिया है। ऑनलाइन लूडो गेम में जीती गई रकम को लेकर हुए झगड़े में युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सफल अनावरण के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

गुमशुदगी से कंकाल मिलने तक पहुंची जांच
5 नवंबर को हरदुआगंज थाना क्षेत्र के नगरिया भूड़ निवासी दिनेश कुमार उर्फ अबनू के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद 14 नवंबर को चंगेरी गांव के पास नहर की पटरी से एक नर कंकाल, कपड़े और चप्पल बरामद हुए। जांच के दौरान डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए कंकाल की पहचान दिनेश कुमार उर्फ अबनू के रूप में की गई।

पुलिस की कई टीमें लगीं जांच में
हत्या के खुलासे के लिए हरदुआगंज थाना पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीमों को लगाया गया। 22 दिसंबर को मृतक की मोटरसाइकिल गांव मई के जंगल में बनी अस्थायी नहर के पास से बरामद हुई। सीडीआर, टॉवर डंप, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई।

आरोपी गिरफ्तार, खुला हत्या का राज
जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी विष्णु को हरदुआगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की।

ऑनलाइन लूडो बना हत्या की वजह
आरोपी ने बताया कि वह और दिनेश ऑनलाइन लूडो गेम में साथ मिलकर पैसे लगाकर खेलते थे। एक गेम में उसने दिनेश से 7 हजार रुपये जीते थे, लेकिन दिनेश पैसे देने से टालमटोल करने लगा और गाली-गलौज व धमकी देने लगा। 3 नवंबर को दोनों ने फिर से लूडो खेला, जिसमें दिनेश 10 हजार रुपये और हार गया। जब आरोपी ने अपनी रकम मांगी तो विवाद बढ़ गया।

गुस्से में की हत्या, सबूत छिपाने की कोशिश
पैसों के विवाद से आक्रोशित होकर आरोपी ने बसौली से दिनेश के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाया और मृतक की मोटरसाइकिल को गांव मई के जंगल में छिपा दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...