अलीगढ़। थाना खैर इलाके की महिला के साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने पुलिस से कई बार शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत की। बड़ा मामला यह खुलकर आ रहा है कि आरोपी महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड कर देते हैं।
खैर क्षेत्र की महिला ने अलीगढ़ एसएसपी कार्यालय में जाकर शिकायत की है कि चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि आरोपी महिलाओं के साथ गलत काम करते हैं और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड कर देते हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह कई बार पुलिस से शिकायत कर चुकी है, पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इसे लेकर महिला एसएसपी से मिलीं और न्याय की गुहार लगाई। अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट किया है कि जाँचकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।







