Wednesday, March 18, 2026
Home Crime UP चार भाइयों ने ग्रामीण के गुप्तांग को ईंट से कुचलकर लगाई आग,...

चार भाइयों ने ग्रामीण के गुप्तांग को ईंट से कुचलकर लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

शराब पीने के लिए रुपये नही देने पर की बर्बरता की हदें पार

उत्तर प्रदेश। कन्नौज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक ग्रामीण के साथ चार लोगों ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, शराब के लिए रुपये न देने पर चार लोगों ने ग्रामीण से मारपीट कर ईंट से उसके गुप्तांग को कुचलकर आग लगा दी। ग्रामीण बेहोश हो गया। होश आने पर उसने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर रतनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह शनिवार रात आठ बजे दवा लेकर गांव आ रहा था। वह जब पुल के नीचे लकड़ी के खोखे के पास पहुंचा, तभी गांव तराईपुरर्वा निवासी चार भाई मिले। इन लोगों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। सुरेंद्र ने इन्कार कर दिया। इस पर चारों भाई सुरेंद्र को पकड़कर नीचे की ओर ले गए और मारपीट कर उसके गुप्तांग को ईंट से कुचलकर आग लगा दी।

इस बर्बरता से सुरेंद्र बेहोश हो गया। चारों भाई घटना को अंजाम देकर भाग गए। होश में आने पर सुरेंद्र घर पहुंचा और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। सुरेंद्र ने इस मामले में चारों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी।  पुलिस ने घायल सुरेंद्र का अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि पूरे मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एसपी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...

कानपुर में सुरंग बनाकर ज्वेलरी शॉप में चोरी, 8 लाख का माल लेकर फरार हुए चोर

Kanpur Crime News: कानपुर में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। चकेरी...

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...