Thursday, March 19, 2026
Home Crime Uttarakhand पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी गिरफ्तार

पूर्व सैन्यकर्मी पर गैर इरादतन हत्या का आरोप

देहरादून। कैंट इलाके में शराब पीने के बाद अपनी पत्नी की कथित तौर पर गैर इरादतन हत्या के आरोपी पूर्व सैन्यकर्मी प्रेम बहादुर (57) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नशे में पत्नी को पहले शराब की बोतल मारी, फिर गिलास से चोट पहुंचाई और उसके बाद पास पड़े सिलबट्टे से वार किया, जिससे महिला का सिर दीवार से टकरा गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मृतका कोपिला थापा मानसिक और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थी। दंपती इलाज के लिए गढ़ी इलाके में किराये के कमरे में रह रहे थे। घटना 12 अक्टूबर की शाम हुई, जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान कोपिला की मौत हो गई।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि सिर से खून बहने के बाद घबराकर उसने पहले खून साफ किया। फिर पड़ोसियों को यह बताया कि पत्नी बाथरूम में फिसलकर घायल हुई है। इसके बाद ही उसे आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने घटना स्थल से खून को भी पानी से साफ कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मामले के सबूत मिटाने की भी कोशिश की। घटना के अगले दिन उसने खून लगी शराब की बोतल, टूटे गिलास और सिलबट्टे को एक प्लास्टिक बैग में डालकर जंगल में फेंक दिया, जिसे पुलिस ने आरोपी के इशारे पर बरामद किया।

प्रेम बहादुर वर्ष 2007 में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें मिलिट्री अस्पताल में सीजीएचएस कार्ड के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने पर पत्नी को नेपाल से इलाज के लिए 5 सितंबर को लाया गया था। पुलिस ने फिलहाल मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन जांच के आधार पर आवश्यकतानुसार अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, दो संचालक और ग्राहक गिरफ्तार

Dehradun News: देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चकराता रोड स्थित...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...