Wednesday, March 18, 2026
Home Crime Delhi NCR युवती की मौत के बाद परिजनों ने चचेरे भाई पर लगाए गंभीर...

युवती की मौत के बाद परिजनों ने चचेरे भाई पर लगाए गंभीर आरोप, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: शहर के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने गंभीर आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर युवती के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और गर्भ ठहरने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

पीड़ित परिवार मूल रूप से उन्नाव का रहने वाला है और पिछले करीब तीन वर्षों से नोएडा में रह रहा था। परिवार के अनुसार, शिकायतकर्ता के छोटे भाई का परिवार भी उसी मकान में रहता था। आरोप है कि इसी दौरान भाई के बेटे ने शिकायतकर्ता की 18 वर्षीय बेटी के साथ संबंध बनाए। गर्भवती होने की जानकारी सामने आने पर आरोपी ने कथित तौर पर गर्भपात की दवा दे दी।

दवा खाने के बाद युवती की तबीयत गंभीर हो गई। 18 दिसंबर को उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान 23 दिसंबर को युवती की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती की मौत का कारण खून की कमी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि युवती पहले से ही बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि शिकायतकर्ता और उसके भाई के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

गुब्बारे, कार और शराब के विवाद ने ली जान, होली के दिन दिल्ली में कई हत्याएं

नई दिल्ली: होली के दिन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मामूली विवाद हिंसक झड़पों में बदल गए। कई घटनाओं में चाकू, पत्थर और गोलीबारी...

कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 75 लाख की ठगी का आरोप, दो सगे भाइयों समेत छह पर केस दर्ज

मोदीनगर। कृषि भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो सगे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

पूर्णिया में नकली स्नैक्स का बड़ा खुलासा, ब्रांडेड ‘पालक पनीर’ की नकल कर बेचा जा रहा था घटिया सामान

बिहार। पूर्णिया में नकली खाद्य उत्पादों का एक बड़ा खेल सामने आया है, जहां ब्रांडेड स्नैक्स के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़...

गढ़मुक्तेश्वर में कब्रिस्तान के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

हापुड़- गढ़मुक्तेश्वर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान...

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 1.29 करोड़ की ठगी

ग्रेटर नोएडा - ग्रेटर नोएडा में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी को निशाना बनाकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया। जालसाजों ने...

नोएडा में छह साल की बच्ची की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा -  सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के...

वाराणसी में गंगा पर इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल,14 आरोपी गिरफ्तार

Varanasi Viral Video: वाराणसी में गंगा नदी के बीच मोटरबोट पर इफ्तार पार्टी करने और उसके बाद अवशेषों को नदी में फेंकने का मामले...

अमृतसर में देर रात फायरिंग, पूर्व पार्षद के भतीजे को मारी गोली

अमृतसर - छेहरटा इलाके में मंगलवार देर रात एक युवक पर गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हमले में...

दिल्ली में हथियार सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, दो बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने...

कुशलगढ़ में जमीन सीमांकन के दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव, 36 लोगों पर केस दर्ज

बांसवाड़ा। बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में जमीन सीमांकन के दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए, जब प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।...

ग्रेटर नोएडा में फर्जी ECHS कार्ड से इलाज कराने वाला गिरोह बेनकाब, चार गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सरकारी स्वास्थ्य योजना के नाम पर फर्जी दस्तावेजों...

झारखंड में अंधविश्वास का खौफनाक खेल: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Superstition In Jharkhand: झारखंड में अंधविश्वास से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोड्डा जिला के देवडांड थाना क्षेत्र के...