Saturday, March 14, 2026
Home Crime Uttarakhand कोटद्वार विवाद के बाद दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी,...

कोटद्वार विवाद के बाद दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कोटद्वार – कोटद्वार में दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद सुर्खियों में आए दीपक कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है और उनके खिलाफ दो लाख रुपये का इनाम रखने की बात भी कही गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी राजा उत्कर्ष के रूप में हुई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है और मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है।

इस प्रकरण के बाद जमीअत उलेमा-ए-हिंद उत्तराखंड ने पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर दीपक कुमार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि 26 जनवरी को कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार पर हुए हमले के दौरान दीपक कुमार ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई थी, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।

जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने कहा कि दीपक कुमार ने हिंसा का विरोध करते हुए मानवीय और संवैधानिक जिम्मेदारी निभाई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 जनवरी को दून और हरिद्वार से आए कुछ लोगों ने कोटद्वार पहुंचकर दीपक कुमार के जिम में तोड़फोड़ करने का प्रयास भी किया।

संगठन ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने सामाजिक सौहार्द और इंसानियत की मिसाल पेश की, उसे ही निशाना बनाया जा रहा है। जमीअत उलेमा-ए-हिंद के उपाध्यक्ष मुफ्ती रईस अहमद कासमी ने मांग की है कि तोड़फोड़ की कोशिश करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि देवभूमि की शांत छवि बनी रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

देहरादून के मांडूवाला में बोरे में मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी

Dehradun Crime News: देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला इलाके में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...