Saturday, March 14, 2026
Home World Crime कनाडा में पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग

कनाडा में पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग

गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी, सरदार खेहरा से जुड़ा बताया विवाद

कनाडा। कनाडा में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है। ताजा घटना पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर के बाहर हुई फायरिंग की है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने ली है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग का संबंध पंजाबी कलाकार सरदार खेहरा से जुड़ा विवाद है।

गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चेतावनी दी कि जो भी कलाकार भविष्य में सरदार खेहरा के साथ काम करेगा या किसी भी तरह का रिश्ता रखेगा, उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उसने कहा कि गैंग सरदार खेहरा और उसके सहयोगियों को “भारी नुकसान” पहुंचाने का सिलसिला जारी रखेगा।

सूत्रों के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की विदेश शाखा की कमान फिलहाल गोल्डी ढिल्लों के हाथों में है। ढिल्लों का असली नाम गुरप्रीत सिंह है और वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह इस समय जर्मनी में रहकर अपने नेटवर्क के जरिए कनाडा और अन्य देशों में गैंग की गतिविधियां संचालित कर रहा है।

कनाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इस वारदात ने एक बार फिर कनाडा में सक्रिय पंजाबी गैंगों के नेटवर्क को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हुई हत्या

विंडसर। कनाडा के विंडसर शहर में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी फैल गई है। जालंधर की रहने...

यूएस कैपिटल की सुरक्षा में हड़कंप, लोडेड शॉटगन के साथ युवक गिरफ्तार

कैपिटल की सीढ़ियों के पास पकड़ा गया हथियारबंद युवक वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद भवन यूएस कैपिटल में एक 18 वर्षीय युवक को लोडेड शॉटगन के साथ...

सिंगापुर में भारतीय मूल के व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ मामले में पांच महीने की जेल

सिंगापुर। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग के मामले में दोषी ठहराते हुए अदालत ने पांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

हिमाचल प्रदेश के मल्होट में 45 वर्षीय भेड़ पालक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी फरार

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के एक भेड़ पालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात थाना शाहतलाई क्षेत्र के तहत आने वाले मल्होट...

सुनाम के गांव में 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी ने लगाई फांसी, इलाके में सनसनी

सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) - पंजाब के सुनाम क्षेत्र के एक गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 16 वर्षीय प्रवासी किशोरी...

मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मुखानी पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर नैनीताल। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

अमृतसर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर (पंजाब)- पंजाब के अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित हथियार तस्करी और आतंक से जुड़े...

देहरादून के पटेलनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

देहरादून- देहरादून के पटेलनगर इलाके में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस...

पंजोड़ा गांव में चोरी की वारदात से दहशत, रात में खुले दरवाजे का उठाया फायदा

ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत...

सहारनपुर में अधिवक्ता के घर घुसे बदमाश, पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर हजारों की नकदी लूटी

Saharanpur Crime News: सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अधिवक्ता के घर लूट की घटना सामने आई है। बाइक...

पुरानी रंजिश में परिवार की कार पर पीछे से किया हमला, टक्कर के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी

भिवानी: हरियाणा के Delhi–Pilani National Highway 709E पर शनिवार सुबह एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते...

झुंडपुरा में शादी समारोह में खूनी झगड़ा, न्योछावर के पैसों के विवाद में किशोर की हत्या

नोएडा - ग्रेटर नोएडा के झुंडपुरा इलाके में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब न्योछावर के पैसों को लेकर हुए...

सुल्तानपुरी थाने में सीबीआई का छापा, 20 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

नई दिल्ली- दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात की...