फिरोजपुर। सीमावर्ती क्षेत्र में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव दुलचीके बांध के पास एक व्यक्ति को 532 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि पुलिस टीम ने दुलचीके बांध के नजदीक नाकाबंदी अभियान चलाया हुआ था। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर अचानक पीछे मुड़ गया। शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और मौके पर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 532 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बग्गा सिंह, निवासी गांव पछाड़ियां, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।







